Posts

Showing posts from October, 2014

GK QUIZ HINDI.

1. भारत में "शिक्षा" को किस सूची में शामिल किया गया है ? (1) संघ सूची (2) राज्य सूची (3) समवर्ती सूची (4) यू. जी. सी. सूची Answer – समवर्ती सूची 2. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है ? (1) जम्मू कश्मीर (2) हिमाचल प्रदेश (3) उत्तराखंड (4) केरल Answer – उत्तराखंड 3. ओलंपिक खेल 2016 का आयोजन किस देश में किया जायेगा ? (1) चीन (2) ऑस्ट्रेलिया (3) ब्राजील (4) भारत Answer – ब्राजील 4. भारत में कर्क रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है ? (1) 5 (2) 6 (3) 7 (4) 8 Answer – 8 5. राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के रचयिता कौन थे ? (1) रवीन्द्रनाथ टैगोर (2) बंकिम चन्द्र चटर्जी (3) शरत चंद्र चटर्जी (4) सरोजिनी नायडू Answer – बंकिम चन्द्र चटर्जी 6. किस देश का राष्ट्रीय खेल 'शतरंज' है ? (1) फ्रांस (2) रूस (3) सूडान (4) यू एस ए Answer – रूस 7. मेंढक के ह्रदय में कितने कक्ष होते है ? (1) 1 (2) 2 (3) 3 (4) 4 Answer – 3 Q8. "जिन्ना हाउस" किस शहर में स्थित है ? (1) दिल्ली (2) लखनऊ (3) हैदराबाद (4) मुम्बई Ans. (4) मुम्बई

Indian minister

दोस्तों आजकल Exam में मंत्रियों के नाम पूंछे जाते है ... अच्छा रहेगा अगर आप नोट कर लें. और याद कर लें... १- नरेंद्र मोदी - प्रधानमंत्री भारत सरकार ( सांसद वाराणसी उत्तर प्रदेश ) २- राजनाथ सिंह - गृहमंत्री (सांसद लखनऊ उत्तर प्रदेश ) ३- सुषमा स्वराज - विदेशमंत्री ४- अरुणजेटली - वित्त मंत्री ५- वेंकैया नायडू - शहरी विकाशमंत्री ६- नितिन गडकरी - भूतल परिवहन और शिपिंग मंत्री ७- सदानंद गौड़ा - रेल मंत्री ८- उमाभारती - जल संसाधन एवं गंगा अभियान मंत्री ( सांसद झाँसी उत्तर प्रदेश ) ९- नजमा हेपतुल्ला - अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री १० - प्रकश जावड़ेकर - संसदीय कार्य राज्य मंत्री ११- रामविलास पासवान - उपभोक्ता मामलों के मंत्री (लोकजनशक्ति पार्टी ) १२- कलराज मिश्र - उद्योग मंत्री ( सांसद देवरिया उत्तर प्रदेश ) १३- मेनका गांधी - महिला एवं बालविकाश मंत्री ( सांसद पीलीभीत उत्तर प्रदेश ) १४- अनंत कुमार - कैबिनेट मंत्री १५- रविशंकर प्रसाद - कानून मंत्री

Countries & Curriences

***Countries & Curriences*** U. K. - Pound Sterling U. S. A - Dollar Norway - Krone Vatican City State - Lira Iraq - Iraqi Dinar Isreal - Shekel Japan - Yen Kazakhstan - Tenge Kuwait - Kuwaiti Dinar Malaysia - Ringgit Mexico - Peso Myanmar - Kyat Russia - Rouble Saudi Arabia - Riyal Vietnam - Dong Algeria - Algeria Dinar Angola - New Kwanza Armenia - Dram Azerbaijan - Manat Austria - Schilling Bahrain - Dinar Ghana - Cedi Indonesia - Rupiah

I am Viewing gone bad बुरा जो देखन मै चला

पुराने जमाने की बात है। एक गुरुकुल के आचार्य अपने शिष्य की सेवा भावना से बहुत प्रभावित हुए। विद्या पूरी होने के बाद शिष्य को विदा करते समय उन्होंने आशीर्वाद के रूप में उसे एक ऐसा दिव्य दर्पण भेंट किया, जिसमें व्यक्ति के मन के भाव को दर्शाने की क्षमता थी। शिष्य उस दिव्य दर्पण को पाकर प्रसन्न हो उठा। उसने परीक्षा लेने की जल्दबाजी में दर्पण का मुंह सबसे पहले गुरुजी के सामने कर दिया। वह यह देखकर आश्चर्यचकित हो गया कि गुरुजी के हृदय में मोह, अहंकार, क्रोध आदि दुर्गुण परिलक्षित हो रहे थे। इससे उसे बड़ा दुख हुआ। वह तो अपने गुरुजी को समस्त दुर्गुणों से रहित सत्पुरुष समझता था। दर्पण लेकर वह गुरुकूल से रवाना हो गया। उसने अपने कई मित्रों तथा अन्य परिचितों के सामने दर्पण रखकर परीक्षा ली। सब के हृदय में कोई न कोई दुर्गुण अवश्य दिखाई दिया। और तो और अपने माता व पिता की भी वह दर्पण से परीक्षा करने से नहीं चूका। उनके हृदय में भी कोई न कोई दुर्गुण देखा, तो वह हतप्रभ हो उठा। एक दिन वह दर्पण लेकर फिर गुरुकुल पहुंचा। उसने गुरुजी से विनम्रतापूर्वक कहा, 'गुरुदेव, मैंने आपके दिए दर

माँ बाप की सेवा

एक बालक अपने माँ-बाप की खूब सेवा किया करता ! उसके दोस्त उससे कहते कि अगर इतनी सेवा तुमने भगवान की की होती तो तुम्हे भगवान मिल जाते ! लेकिन इन सब चीजो से अनजान वो अपने माता पिता की सेवा करता रहा ! एक दिन उसकी माँ बाप की सेवा-भक्ति से खुश होकर भगवान धरती पर आ गये ! उस वक्त वो बालक अपनी माँ के पाँव दबा रहा था ! भगवान दरवाजे के बाहर से बोले- दरवाजा खोलो बेटा मैं तुम्हारी माता- पिता की सेवा से प्रसन्न होकर तुम्हे वरदान देने आया हूँ ! बालक ने कहा -इंतजार करो प्रभु मैं माँ की सेवा मे लगा हूँ ! भगवान बोले -देखो मैं वापस चला जाऊँगा ! बालक ने कहा -आप जा सकते है भगवान मैं सेवा बीच मे नही छोड़ सकता ! कुछ देर बाद उसने दरवाजा खोला तो क्या देखता है भगवान बाहर खड़े थे ! भगवान बोले -लोग मुझे पाने के लिये कठोर तपस्या करते है पर मैं तुम्हे सहज ही मे मिल गया पर तुमने मुझसे प्रतीक्षा करवाई ! बालक ने जवाब दिया -हे ईश्वर जिस माँ बाप की सेवा ने आपको मेरे पास आने को मजबूर कर दिया उन माँ बाप की सेवा बीच मे छोड़कर मैं दरवाजा खोलने कैसे आता ! यही इस जिंदगी का सार है !

George Bernard Shaw जार्ज बर्नार्ड शॉ

अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार जार्ज बर्नार्ड शॉ को कौन नहीं जानता । उन्होंने अपना जीवन प्रापर्टी डीलर के यहाँ उसके कार्यालय में क्लर्क की नौकरी से प्रारंभ किया था। प्रापर्टी डीलर और कई काम करता था यथा मकानों को किराए पर उठाना, बीमा एजेंसी चलाना आदि । उसके यहाँ शॉ का काम था मकानों तथा अन्य स्थानों के किराए वसूल करना, बीमे की किश्तें उगाहना, टैक्सों की वसूली और अदायगी कराना । ये काम करते समय उन्हें बड़ी-बड़ी रकमों का लेन-देन करना पड़ता था और बड़े-बड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क करना पड़ता था । स्वभाव से बर्नार्ड शॉ इतने विनम्र थे कि किसी के साथ सख्ती या जोर जबर्दस्ती नहीं कर पाते थे और लोग थे कि उनकी परवाह ही नहीं करते । इन कारणों से वे अपने काम में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे थे । यद्यपि उनके मालिक को इससे कोई शिकायत नहीं थी, परंतु स्वयं बर्नार्ड शॉ को अपने काम से संतोष नहीं था । एक दिन उन्होंने अपने मालिक को सूचित करते हुए पत्र लिखा, जिसे त्याग पत्र की ही संज्ञा दी जा सकती है कि 'महोदय मैं आपको सूचित कर देना चाहता हूँ कि इस महीने के बाद

आकांक्षाएँ उचित और सोद्देश्य हों

न जाने किस कारण लोगों के मन में यह भ्रम पैदा हो गया है कि ईमानदारी और नीतिनिष्ठा अपनाकर घाटा और नुकसान ही हाथ लगता है । संभवतः इसका कारण यह है कि लोग बेईमानी अपनाकर छल-बल से, धूर्तता और चालाकी द्वारा जल्दी-जल्दी धन बटोरते देखे जाते हैं । तेजी से बढ़ती संपन्नता देखकर देखने वालों के मन में भी वैसा ही वैभव अर्जित करने की आकांक्षा उत्पन्न होती है । वे देखते हैं कि वैभव संपन्न लोगों का रौब और दबदबा रहता है । किंतु ऐसा सोचते समय वे यह भूल जाते हैं कि बेईमानी और चालाकी से अर्जित किए गए वैभव का रौब और दबदबा बालू की दीवार ही होती है, जो थोड़ी- सी हवा बहने पर ढह जाती है तथा यह भी कि वह प्रतिष्ठा दिखावा, छलावा मात्र होती है क्योंकि स्वार्थ सिद्ध करने के उद्देश्य से कतिपय लोग उनके मुँह पर उनकी प्रशंसा अवश्य कर देते हैं, परंतु हृदय में उनके भी आदर भाव नहीं होता । इसके विपरीत ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले, नैतिक मूल्यों को अपनाकर नीतिनिष्ठ जीवन व्यतीत करने वाले भले ही धीमी गति से प्रगति करते हों परन्तु उनकी प्रगति ठोस होती है तथा उनका सुयश देश काल की सीमाओं को लांघकर

Things in life जीवन में काम की बातें

1) खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..! 2) दिन मेँ कम से कम 3 लोगो की प्रशंशा करो..! 3) खुद की भुल स्वीकार ने मेँ कभी भी संकोच मत करो..! 4) किसी के सपनो पर हँसो मत..! 5) आपके पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी कभी आगे जाने का मौका दो..! 6) रोज हो सके तो सुरज को उगता हुए देखे..! 7) खुब जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लो..! 8) किसी के पास से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार पुछो..! 9) कर्ज और शत्रु को कभी बडा मत होने दो..! 10) ईश्वर पर पुरा भरोशा रखो..! 11) प्रार्थना करना कभीमत भुलो, प्रार्थना मेँ अपार शक्ति होती है..! 12) अपने काम से मतलब रखो..! 13) समय सबसे ज्यादा किमती है, इसको फालतु कामो मेँ खर्च मत करो..! 14) जो आपके पास है, उसी मेँ खुश रहना सिखो..! 15) बुराई कभी भी किसी कि भी मत करो करो, क्योकिँ बुराई नाव मेँ छेद समान है, बुराई छोटी हो बडी नाव तो डुबोही देती है..! 16) हमेशा सकारात्मक सोच रखो..! 17) हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..! 18) कोई काम छोटा नही होता हर काम बडा होता है जैसे कि सोचो जो काम आप कर रहे हो अगर आप वह

किसी झूठ को बार-बार बोलने से वह सच की तरह लगने लगता है। pade puri khani.

किसी गांव में सम्भुदयाल नामक एक ब्राह्मण रहता था। एक बार वह अपने यजमान से एक बकरा लेकर अपने घर जा रहा था। रास्ता लंबा और सुनसान था। आगे जाने पर रास्ते में उसे तीन ठग मिले। ब्राह्मण के कंधे पर बकरे को देखकर तीनों ने उसे हथियाने की योजना बनाई। एक ने ब्राह्मण को रोककर कहा, "पंडित जी यह आप अपने कंधे पर क्या उठा कर ले जा रहे हैं। यह क्या अनर्थ कर रहे हैं? ब्राह्मण होकर कुत्ते को कंधों पर बैठा कर ले जा रहे हैं।" ब्राह्मण ने उसे झिड़कते हुए कहा, "अंधा हो गया है क्या? दिखाई नहीं देता यह बकरा है।" पहले ठग ने फिर कहा, "खैर मेरा काम आपको बताना था। अगर आपको कुत्ता ही अपने कंधों पर ले जाना है तो मुझे क्या? आप जानें और आपका काम।" थोड़ी दूर चलने के बाद ब्राह्मण को दूसरा ठग मिला। उसने ब्राह्मण को रोका और कहा, "पंडित जी क्या आपको पता नहीं कि उच्चकुल के लोगों को अपने कंधों पर कुत्ता नहीं लादना चाहिए।" पंडित उसे भी झिड़क कर आगे बढ़ गया। आगे जाने पर उसे तीसरा ठग मिला। उसने भी ब्राह्मण से उसके कंधे पर कुत्ता ले जाने का कारण पूछा। इस ब

Interesting Facts about India भारत के बारे में रोचक तथ्य

1. बीजगणित, त्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग-अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ था। 2. 1982 में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और द्रास नदी के बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर बना पुल है। 3. शल्य चिकित्सा का प्रारंभ 2600 वर्ष पूर्व भारत में हुआ था। अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनकी टीम द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करने, प्रसव कराने, हड्डियाँ जोड़ने, पथरी निकालने, अंगों को सुंदर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं। 4. नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले 6,000 वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था। 5. भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (598-668) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश के प्रख्यात नगर उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे। 6. 'पाई' की कीमत, संसार में सबसे पहले, छठवीं शताब्दी में, भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा पता की गई थी. 7. ईसा से 800 वर्ष पूर्व स्थापित तक्षशिला विश्वविद्यालय(आ धुनिक पाकिस्तान) में 20,500 से अधिक विद्यार्थी 60 से अधिक विषयों की शिक्षा प्र

भारतीय राज्य,भारतीय केन्द्र शासित प्रदेश,भारतीय राष्ट्रपति,भारतीय प्रधानमंत्री

भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश (इटानगर), • असम (दिसपुर), • उत्तर प्रदेश (लखनऊ), • उत्तराखण्ड (देहरादून), • ओड़िशा (भुवनेश्वर), • आंध्र प्रदेश (हैदराबाद), • कर्नाटक (बंगलोर), • केरल (तिरुवनंतपुरम), • गोआ (पणजी), • गुजरात (गांधीनगर), • छत्तीसगढ़ (रायपुर), • जम्मू और कश्मीर (श्रीनगर/ जम्मू), • झारखंड (रांची), • तमिलनाडु (चेन्नई), • तेलंगाना (हैदराबाद), • त्रिपुरा (अगरतला), • नागालैंड (कोहिमा), • पश्चिम बंगाल (कोलकाता), • पंजाब (चंडीगढ़), • बिहार (पटना), • मणिपुर (इम्फाल), • मध्य प्रदेश (भोपाल), • महाराष्ट्र (मुंबई), • मिज़ोरम (आइजोल), • मेघालय (शिलांग), • राजस्थान (जयपुर), सिक्किम (गंगटोक), • हरियाणा (चंडीगढ़), • हिमाचल प्रदेश (शिमला) भारतीय केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह(पोर्ट ब्लेयर), • चंडीगढ़ (चंडीगढ़), • दमन और दीव (दमन), • दादरा और नागर हवेली (सिलवासा), • पॉण्डिचेरी (पुडुचेरी), • लक्षद्वीप (कवरत्ती), • दिल्ली (नई दिल्ली) भारतीय संसद संसद भवन • लोक सभा • राज्य सभा • सांसद भारतीय राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन • ज़

UPSC, Railway, Bank PO.SSC GK

1. 'इक्ता' क्या था? (A) अभिजात की आय (B) जमीन का टुकड़ा (C) सेना (D) शाही शिविर उत्तर : (D) 2. औरंगजब ने सन 1663 ई. में सतीप्रथा पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया था। इसके पूर्व किस मुगल शासक ने सतीप्रथा को बन्द करने का प्रयास किया? (A) हुमायूँ (B) अकबर (C) शाहजहाँ (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर : (D) 3. चोल प्रशासन में 'उदैकोटटम' नामक अधिकारी का क्या कार्य था? (A) राजा के उपदेशों को लिखना (B) ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन करना (C) कर वसूलना (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर : (D) 4. विजयनगर राज्य का संस्थापक कौन था? (A) देवराय-I (B) हरिहर (C) कृष्णदेवराय (D) हरिहर और बुक्का उत्तर : (D) 5. 'तोलकपिपयम' की विषय-वस्तु क्या है? (A) धर्म (B) राजनीति (C) दर्शन (D) व्याकरण व कविता उत्तर : (D) 6. मध्यकाल में कश्मीर का सबसे महान सुल्तान कौन था जिसे 'बुदशाह' भी पुकारा जाता है? (A) शाह-मीर (B) जैनुल अबीदिन (C) महमूद (D) हसन उत्तर : (D) 7. भूमि पैमाइश के सन्दर्भ में 'भाओली' का क्या अर्थ है? (A) तैयार अनाज का अल्प भाग (B) प्रति इकाई क्षे

दया के समान कोई धर्म नहीं

एक बार एक देवमन्दिर में कोई उत्सव था। नगरवासी प्लेटो को उसमें सम्मिलित होने के लिए सम्मानपूर्वक ले आये। नगरवासियों के प्रेम और आग्रह को प्लेटो ठुकरा न सके। उत्सव में सम्मिलित हुए। मन्दिर में जाकर एक नया ही दृश्य देखने को मिला। जो भी आता एक पशु अपने साथ लाता। देवप्रतिमा के सामने खड़ा कर, उस पर तेज अस्त्र से प्रहार किया जाता। दूसरे क्षण वह पशु तड़पता हुआ अपने प्राण त्याग देता और दर्शक यह सब देखते, हँसते, इठलाते और नृत्य करते। जीव-मात्र की अन्तर्व्यथा की अनुभूति रखने वाले प्लेटो को यह दृश्य देखा न गया। उन्होंने पहली बार धर्म के नाम पर ऐसे नृशंस आचरण के दर्शन किये। वहाँ दया, करुणा, संवेदना और आत्म-परायणता का कोई स्थान नहीं था। वे उठकर चलने लगे। उनका हृदय अन्तर्नाद कर रहा था। तभी एक सज्जन ने उसका हाथ पकड़कर कहा- मान्य अतिथि! आज तो आपको भी बलि चढ़ानी होगी, तभी देवप्रतिमा प्रसन्न होगी। लीजिए यह रही तलवार और यह रहा बलि का पशु। प्लेटो ने शान्तिपूर्वक थोड़ा पानी लिया। मिट्टी गीली की। उसी का छोटा-सा जानवर बनाया। देवप्रतिमा के सामने रखा, तलवार चलाई और उसे काट दिया और फिर

मन का नियंत्रण

किसी गाँव में एक बालक रहता था। उसने हाथी, बैलगाड़ी, रेल, मोटर आदि सभी सवारियाँ चढ़ी थीं। ऊँट के विषय में उसने सुना था, चढ़ा नहीं था। उसकी इच्छा सदैव ऊँटकी सवारी करने को हुआ करती थी। एक बार वह घर को लौट रहा था। रास्ते में एक व्यापारी अपने ऊँट को बिठाकर नदी में स्नान करने चला गया था। ऊँट को विश्राम देने के लिए उसने काँठी और नकेल दोनों खोल दी थीं। ऊँट देखते ही बालक प्रसन्नता से नाचने लगा। वर्षों की अधूरी साध पूरी करने का इससे सुंदर अवसर कहाँ मिलताॽ छलाँग लगाई और ऊँट की पीठ पर जा बैठा। अपने स्वभाव के अनुसार ऊँट एकाएक उठा और रास्ते–कुरास्ते भाग चला। लड़का घबराया, पर अब क्या हो सकता थाॽ नकेल थी नहीं, ऊँट को काबू कैसे करताॽ जिधर जी आया, ऊँट उधर ही भागता रहा। बालक की घबराहट भी उतनी बढ़ती गई। मार्ग में दो पथिक जा रहे थे, बालक की घबराहट देखकर उनने पूछा–– "बालक कहाँ जाओगेॽ" लड़के ने सिसकते हुए जवाब दिया––" भाई जाना तो घर था किंतु अब तो जहाँ ऊँट ले जाए वहीं जाना है।" इसी बीच वह एक पेड़ की डाली से टकराया और लहूलुहान होकर भूमि पर जा गिरा। बालक की कहानी

बड़े काम के मोह में छोटे की अवहेलना न हो

वह अत्यंकत वृद्ध थी। फिर भी इस वृद्धावस्थाव में भी उसे बोझा ढोने का काम करना पड़ता था। पेट पालने के लिए शायद उसके पास और कोई रास्ताप भी न था। इस समय वह सड़क के किनारे इस आशा में खड़ी थी कि कोई उसके भारी गट्ठर को उठाने में उसकी सहायता कर दे। तभी एक व्याक्ति उसी सड़क से उसके पास से होकर गुजरा। वृद्धा मजदूरनी ने उससे सहायता की याचना की। उस व्यकक्तिर के चेहरे पर कुछ अजीब से भाव उभरे और उसने नाक–भौं सिकोड़ते हुए कहा– ʺअभी मुझे समय नहीं है, मुझे बड़ा काम करना है, बड़ा बनना है।ʺ और वह आगे बढ़ गया। थोड़ी दूर आगे एक वृद्ध गाड़ीवान् ने उसके हृष्टह–पुष्टस शरीर को देखते हुए कीचड़ में फँसी अपनी गाड़ी का पहिया निकलवाने के लिए उससे अनुनय की। वह झल्ला कर बोला– ʺवाह जी वाहǃ बड़े बेवकूफ हो तुमǃ मैं भला अपने कपड़ों को क्यों खराब करूँॽ मुझे बड़ा काम करना है, बड़ा आदमी बनना है।ʺ थोड़ा आगे बढ़ने पर उसे एक अंधी बुढि़या दीख पड़ी। उसकी आहट पाकर उसने उस व्यफक्तिर से बड़े ही दयनीय भाव से कहा– ʺअरे भाई क्याक तुम मुझे बायीं ओर वाली झोपड़ी तक पहुँचाने में मेरी मदद करोगेॽ तुम्हायरा बड़ा अहसा

hindi gk 2014

एशियाई खेलों में मुक्केबाजी के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं हैं? Answer: मैरीकॉम * भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है| यह अब ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई हो गई है| अगले ओलंपिक कहाँ होंगे? Answer: रियो डी जनेरियो अगला ओलंपिक ब्राजील में होगा| * मंगलयान के पास मंगल ग्रह पर किस गैस का पता लगाने के लिए उपकरण है ? Answer: मेथेन मंगलयान के पास ,मंगल ग्रह पर मेथेन का पता लगाने के लिए मेथेन सेंसर है| * किस सोशल नेटवर्किंग साइट को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ? Answer: ऑरकुट * सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ऑरकुट(Orkut) किस कंपनी के स्वामित्व में थी ? Answer: गूगल

दृण संकल्पवान लाल बहादुर शास्त्री

Image
साधनो का अभाव प्रगति में बाधक नही होता, ये प्रेरणा बचपन से लिये परिस्थिती से जूझते हुए एक बालक अपनी विधवा जय जवान जय किसान माँ का हर संभव सहारा बनने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान भारत माता को गुलामी से आजाद कराने के लिये असहयोग आन्दोलन का शंखनाद हुआ। ये वाक्या 1921 का है, जब अनेक लोग भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिये अपना सर्वस्व बलिदान करने को आतुर थे। देशभक्ति की इस लहर में 16 वर्षिय लाल बहादुर शास्त्री जी का मन भी आन्दोलन में जाने को अधीर हो गया। वे अपने अध्यापक से इस आन्दोलन का हिस्सा बनने की अनुमति लेने गये परंतु गुरू जी ने समझाया कि, बेटा हाई स्कूल की परिक्षा में कुछ दिन बचे हैं परिश्रम करके अच्छे नम्बरों से पास हो जाओगे तो माँ को सहारा हो जायेगा। विद्यालय छोडकर आन्दोलन में जाने की इजाजत रिश्तेदारों ने भी नही दी। फिर भी युवा लाल बहादुर शास्त्री जी अपने अंतःकरण की आवाज को रोक नही पाये और अपने तथा अपनी माँ के हित को देश हित पर बलिदान करने के लिये निकल पडे। शास्त्री जी का  जन्म  2 अक्टुबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। पिता शारदा प्रसाद शिक्षक थे। शास्त्री जी के बाल्यकाल म

List of Some Major Movements related to Independence of India

• Government of India Act 1858 • Indian National Congress (1885) • Partition of Bengal (1905) • Muslim League (1906) • Swadeshi Movement (1905) • Morley-Minto Reforms (1909) • Lucknow Pact (1916) • Home Rule Movement (1915- ¬1916) • The Gandhian Era (1918-1947) • Khilafat Movement (1920) • The Rowlatt Act (1919) • Jallianwalla Bagh Massacre (1919) • Non-Cooperation Movement (1920) • Chauri Chaura Incident (1922) • Swaraj Party (1922) • Simon Commission (1927) • Dandi March (1930) • Gandhi-Irwin Pact (1931) • The Government of India Act, 1935 • Quit India Movement (1942) • Cabinet Mission Plan (1946) • Interim Government (1946) • Formation of Constituent Assembly (1946) • Mountbatten Plan (1947) • The Indian Independence Act, 1947 • Partition of India 1947

SSC GK,RPSC GK

एक बार जरूर पढेँ। 01) मानव शरीर मेँ 206 हड्डियाँ होती हैँ। 02) टंगस्टन सबसे कठोर धातु होता है। 03) एंजाइम विशेष प्रकार के प्रोटीन होते हैँ। 04) यकृत मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि होती है। 05) लाल रुधिर कणिकाएँ केन्द्रक विहीन कोशिकाएँ होती हैँ। 06) वायुमंडल मेँ सबसे अधिक मात्रा मेँ पाया जाने वाला तत्त्व नाइट्रोजन है। 07) स्टैथोस्कोप से हृदय की धड़कनोँ को सुना जा सकता है। 08) 0° केल्विन तापक्रम को परम शून्य तापमान कहते हैँ। –273° से. का केल्विन मेँ मान 0° केल्विन होता है। 09) भू-परत मेँ सबसे अधिक मात्रा मेँ पाया जाने वाला तत्त्व ऑक्सीजन है। 10) समतल दर्पण मेँ वस्तु का प्रतिबिम्ब समान दिखाई देता है जिसका उपयोग घरोँ मेँ किया जाता है ।

हिम्मत मत हारो, नए सिरे से फिर यात्रा शुरू करो, सफलता अवश्य मिलेगी” !

अगर आप कोशिश करते हो और फिर भी सफलता नहीं मिलती तो निराश मत होना, बल्कि उस व्यक्ति को याद करना जिसने 21वें वर्ष में वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ा और हार गया ! 22वें वर्ष में व्यवसाय करना चाहा तो नाकामयाब रहा ! फिर 27वें वर्ष में पत्नी ने तलाक दे दिया। 32वें वर्ष में सांसद पद के लिए खड़ा हुआ पर मात खा गया। 37वें वर्ष में कांग्रेस की सीनेट के लिए खड़ा हुआ, किंतु हार गया ! 42वें वर्ष में पुन: सांसद पद के लिए खड़ा हुआ, फिर हार गया ! 47वें वर्ष में उप-राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा हुआ, पर परास्त हो गया ! लेकिन वही व्यक्ति 51 वर्ष की उम्र में अमेरिका राष्ट्रपति बना ! नाम था- अब्राहम लिंकन ! इसीलिए कहा गया है- "हिम्मत मत हारो, नए सिरे से फिर यात्रा शुरू करो, सफलता अवश्य मिलेगी" !